Bihar News: विधानसभा का घेराव करने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

Bihar News: 6 नवंबर से बिहार विधानसभा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र के हंगामेदार होने के आसारा हैं। वहीं पटना में मंगलवार को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बिहार विधानसभा का घेराव करने पहुंची। माहौल पर काबू करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं।

मंगलवार को बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रदेश सरकार जातीय-आर्थिक सर्वे की डिटेल्स रिपोर्ट पेश करने वाली है। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सदन पटल पर रिपोर्ट पेश करेंगे। खबर है कि लंच ब्रेक के बाद विधानसभा और विधान परिषद में रिपोर्ट पेश की जाएगी।

aanganwadi karykarta vidhansabha ka gherao krne pahunchi, police ne kya water canon ka istemal

आपको बता दें कि विधानसभा और विधान परिषद की सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की अलग-अलग आयोजित की गई बैठक में मंगलवार को रिपोर्ट पेश करने का फ़ैसला लिया गया था। सभापति देवेशचेंद्र ठाकुर ने विधान परिषद में हुए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी सभापति से मांग की है कि जातीय-आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पर लंच ब्रेक के बाद सदन चर्चा की जाए। विजय कुमार चौधरी ने (वित्त और वाणिज्य-कर मंत्री) ने कहा कि सदस्यों के बातों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।

जातीय-आर्थिक रिपोर्ट की कॉपी हर सदस्यों को दी जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने जो अक्टूबर में जातीय गणना की पहली रिपोर्ट जारी की थी, उसमें सिर्फ जाति और धर्म विशेष समुदायों के लोगों की जानकारी दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+