Bihar Weather News: बिहार में ठंड बढ़ी, उत्तर भारत की बर्फबारी का असर, अगले 48 घंटे में और गिरेगा तापमान
Bihar Weather News: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर अब बिहार में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड बढ़ गई है और सुबह-शाम सर्द हवाओं से लोगों को सिहरन महसूस हो रही है। सर्द हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है।
तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 1 से 2 डिग्री नीचे चला गया है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है क्योंकि उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं।

अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा
आने वाले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। दिन में भी सर्द हवाओं के कारण धूप का असर कमजोर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर शाम घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान लगभग 20°C और दक्षिण बिहार में 16°C के आसपास बना हुआ है, जिससे दक्षिण बिहार की रातें ज्यादा ठंडी महसूस हो रही हैं।
आज का मौसम पूर्वानुमान
शनिवार की सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जबकि शाम को आसमान में धुंध बनी रह सकती है। पछुआ हवाएं 40 किमी/घंटा की रफ्तार तक चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और रात का न्यूनतम तापमान 16°C से 20°C के बीच रह सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलेगी, लेकिन इससे ठंड में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
सावधानी बरतें, रहें सतर्क
मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनने और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में बिहार में ठंड और बढ़ने के आसार हैं, जिससे सर्दी का मौसम अब पूरी तरह दस्तक दे चुका है।












Click it and Unblock the Notifications