Bihar News: दो बच्चों के साथ रेलवे पटरी पर गिरी महिला, जब तक निकाल पाते लोग चलने लगी ट्रेन, जानिए
Bihar News: बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर कुदरत का करिश्मा दिखा। जहां एक महिला के रेलवे ट्रैक में गिर जाने के बाद ऊपर से ट्रेन गुज़र गई और महिला अपने बच्चों के साथ सुरक्षित बच गई। इस नज़ारा को देखने के बाद लोग यह कह रहें हैं, कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
बाढ़ रेलवे स्टेशन (दानापुर रेल मंडल, बिहार) पर उस वक्त लोगों की सांसे थम गई, जब एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन की बॉगी पर चढ़ रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अपने बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। कुछ इंच की दूरी से ट्रेन गुज़रती रही।

महिला अपने बच्चों को सीनी से चिपकाए ट्रैक पर पड़ी रही। इस ख़ौफनाक मंज़र को लोग सहमे हुए देख रहे थे। ट्रेन गुज़रने के बाद लोग दौड़े और महिला को उसके बच्चे के साथ उठाया। यह क़ुदरत का करिश्मा ही था कि महिला और बच्चों को एक खरोंच तक नहीं आई।
वहीं महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह बिहार के बेगूसराय ज़िला की रहने वाली है। दिल्ली जाने के लिए वह परिवार समेत बाढ़ स्टेशन पहुंची थी। भागलपुर रूट से होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन विक्रमशीला एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए वह बाढ़ स्टेशन पहुंची थी।
शनिवार की शाम में ट्रेन स्टेशन पर पहुंची थी, काफी भीड़ होने की वजह से लोग बिना कुछ सोचे समझे ट्रेन में सवार हो रहे थे। इस दौरान महिला भी अपने बच्चों के लेकर ट्रेन में चढ़ने के लिए बढ़ी। अचानक उसका पैर फिसला और वह ट्रेन और ट्रैक के बीच जा गिरी। वहां मौजूद लोग जब तक उसे निकाल पाते। ट्रेन गुज़रने लगी, ट्रेन के गुज़रने के बाद लोगों ने पाया कि महिला अपने बच्चों के साथ सुरक्षित थी।












Click it and Unblock the Notifications