अवैध संबंध बनाते हुए महिला को लोगों ने पकड़ा, नंगा कर पूरे गांव में घुमाया

पटना। बिहार के गोपालगंज में एक इंसानियत को शर्मासार करने वाली घटना आई है जहां लोगों ने एक महिला को अवैध संबंध बनाने के आरोप में पकड़ा और पूरे गांव में नंगा करके घूमाया। बाद में उस महिला के बाल काट कर उसे गांव से निकाल दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की दास्तान सुन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अवैध संबंध बनाते हुए महिला को लोगों ने पकड़ा, नंगा कर पूरे गांव में घूमाया

मामला गोपालगंज के कोठी थाना के बाराकला गांव की है जहां की रहने वाली रंजीता के पति पिछले 4 साल से पंजाब में रहकर नौकरी करते थे। इसी दौरान गांव के एक लड़के के साथ उसकी नज़दीकियां बढ़ी और दोनों में प्रेम हो गया। इन दोनों का संबंध कुछ ही दिन चला कि आसपास के लोग इसका विरोध करने लगे तथा कई बार रंजीता को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह अपने आदत से बाज नहीं आ रही थी। धीरे धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। लेकिन महिला और उसका प्रेमी राहु दोनों इस बात पर दोस्ती का नाम देते हुए बहाना बनाकर निकल जाते थे।

बुधवार की रात गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद इस का जमकर विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ते देख प्रेमी राहुल गांव छोड़कर फरार हो गया तो प्रेमिका रंजीता गांववालें की चपेट में आ गई। गांववालों ने महिला के कपड़े उतारकर उसकी पिटाई की फिर बीच चौराहे पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उसके बाल काटे गए तथा धक्के मार कर उसे गांव से बाहर निकाल दिया गया। गांव से बाहर निकालने के दौरान महिला जोर-जोर से रोती चिल्लाती जा रही थी जिसे देख किसी ने मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को थाने ले गई जहां गांव वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थाने में लिखित शिकायत देते हुए पीड़िता ने कहा कि गांव के ही रहने वाले राहुल हमारी मदद के लिए अक्सर हमारे घर आया जाया करते थे जिसे आसपास के लोगों के द्वारा ना पसंद किया जाता था। कल रात पैसे देने के लिए वह हमारे पास आया था तभी गांव के तीन लोग अचानक घर में घुसकर मारपीट करने लगे तथा मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और बीच चौराहे पर ले जाकर मुझे बेइज्जत किया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थानेदार संतोष ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । जिसमें से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा महिला को महिला थाने में सुरक्षित रखा गया है वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+