रात में हुई थी शादी, अगले दिन कुएं से खींची गई दूल्हे की लाश

पटना। शादी के बाद पूरा परिवार शादी के रिसेप्शन की तैयारी में लगा हुआ था। इसी तैयारी को लेकर लड़का भी घर से बाहर निकला लेकिन काफी रात तक घर वापस नहीं पहुंचा। जिसके बाद पूरे परिवार वाले रिसेप्शन को छोड़ उसकी खोज में चले गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कहीं उसका पता नहीं चला तो मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और पुलिस की मदद से लड़के को खोजने का काम शुरू हुआ। खोजने के दौरान उसकी लाश कुएं से बरामद हुई। लाश को देखने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। एक तरफ जहां मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था तो नई नवेली दुल्हन बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मामला बिहार के साहिबगंज के मरकच्चो थाना क्षेत्र के महुगाय पंचायत स्थित ढेबवा सोनेडीह का है।

रिसेप्शन की तैयारी में था परिवार

रिसेप्शन की तैयारी में था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, साहिबगंज के रहने वाले सरकारी टीचर जितेंद्र कुमार वर्णवाल की शादी झारखंड के स्टेशन रोड पतरातू निवासी सहदेव प्रसाद बर्णवाल की पुत्री कुमारी संध्या से तय हुई थी। तय समय के अनुसार दोनों की शादी हुई और शादी के अगले दिन सभी वापस अपने घर पहुंचे जहां शादी के रिसेप्शन की तैयारी में लग गए थे। रिसेप्शन को लेकर पूरा परिवार व्यस्त था। इसी दौरान किसी काम से दूल्हा जितेंद्र घर से बाहर निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा।

कुएं में मिली दूल्हे की लाश

कुएं में मिली दूल्हे की लाश

सारी तैयारी के बाद जब दूल्हे की खोज होने लगी तो उसका कहीं अता-पता नहीं चला फिर किसी अनहोनी की आशंका को लेकर उसके परिवार वाले उसकी खोज में निकले। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान उसकी लाश कुएं से बरामद हुई। इस दुर्घटना से सभी हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस इस मामले में यह जानकारी हासिल कर रही है कि यह हत्या है यह आत्महत्या। इस घटना को सुलझाने के लिए पुलिस कुत्ते की भी मदद ले रही है।

हत्या है या आत्महत्या

हत्या है या आत्महत्या

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवविवाहित दुल्हे के लाश को गांव के एक कुएं से बरामद किया गया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह जानकारी हासिल करने में लगी है कि हत्या है या आत्महत्या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+