CRPF जवान की गला काटकर हत्या, सड़क किनारे मिली नग्न लाश

पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले में एक सीआरपीएफ जवान की लाश बरामद हुई है। जवान की गला काटकर हत्या की गई है और उसकी लाश को नग्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले 2 महीने से वह छुट्टी पर था। जिस की लाश आज सुबह आसपास के लोगों ने देखी और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया तो मृतक के जेब से एक पहचान पत्र मिला जिसके आधार पर उसकी पहचान सीआरपीएफ के जवान अरुण कुमार के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच पड़ताल में लग गई है वही लाश को देखने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद उसके लाश को इस जगह पर फेंक दिया गया था।

CRPF जवान की गला काटकर हत्या, सड़क किनारे मिली नग्न लाश

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान अरुण कुमार औरंगाबाद में तैनात था और पिछले 2 महीने से वह छुट्टी पर था। सोमवार की देर शाम घर से औरंगाबाद जाने के लिए निकला था और आज सुबह उसकी लाश मोकामा बाईपास के किनारे खाई से बरामद किया गया है। किसी ने उसकी गर्दन काटकर दर्दनाक हत्या कर उसकी लाश को सड़क के किनारे नग्न अवस्था में फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी जवान के परिवार वालों को दी गई तथा मौके पर पहुंचे परिवार वालों के साथ साथ उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हत्या अवैध संबंध के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। अरुण कुमार 153वीं बटालियन का जवान था। जो पहले मोकामा घाट कैंप के क्वार्टर में रहता था लेकिन दो दिन पहले वह कैंप के क्वार्टर को छोड़ नवनिर्मित अपने मकान में रहने के लिए गया था।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है इस मामले में उसकी पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है और जल्द ही दोषी को बेनकाब करते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+