नेपाल: त्रिशूली नदी में गिरी 50 यात्रियों से भरी बस, 31 लोगों की मौत
पटना। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के धांडिग जिले में शनिवार सुबह 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस भयंकर हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हैं। मामले कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिऐ अस्पताल में भर्ती कराया तो 19 लोगों की लाश को पोस्टमार्टम के लिऐ भेजा है। वहीं बस में सवार कई लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारी शव की शिनाख्त करने में लगे हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सन्देश ट्रेवल्स नामक बस राजविराज से काठमांडू जा रही थी तभी धाडिंग के घाट बेस बांगे मोड़ पर मुड़ते वक्त बस त्रिशूली नदी में गिर गई। जिसमें 19 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से कई लोगों को बाहर निकाला है जिन्हें इलाज के लिये काठमांडू भेजा गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना है कि नदी में लापता हुए सभी की तलाश की जा रही है। बस में करीब 50 लोगों के सवार थे। ऐसा आशंका लगाया जा रहा है कि लापता सभी यात्रियों की भी मौत हो चुकी है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे एसपी धुरुव राज राउत खुद राहत कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगो का कहना है कि अचानक बस असंतुलित हो कर नदी में गिर गई हम लोगों को संभलने तक का मौका नही मिला। फिलहाल कुरिनटार से गोताखोर बुला कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और बस को क्रेन से निकालने का प्रयास चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications