बिहारः भाजपा के 75 नेता कोरोना संक्रमित, वहीं पटना डीएम ऑफिस में 14 कोरोना पॉजिटिव
पटना। बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप अब आम जनता के साथ-साथ नेताओं के बीच भी फैल रहा है। बिहार भाजपा के 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जो नेता कोरोना वायरस के चपेट में आए हैं उनमें संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राधा मोहन शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।बता दें कि बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसको लेकर पार्टी के नेता लगातार दफ्तर में बैठकर कर रहे हैं।
Recommended Video

भाजपा की ये बैठक पटना स्थित पार्टी कार्यालय में चल रही है, जिसमें लगातार कई प्रकोष्ठों के नेता भाग ले रहे थे। बिहार में इस साल चुनाव है तो पार्टी के शीर्ष नेता विधानसभावार वर्चुअल रैली के जरिये लोगों को संबोधित कर रहे हैं। ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि नेताओं के एक स्थान पर जुटान के चलते भाजा मुख्यालय में कोरोना का विस्फोट हुआ है।
बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हजार के पार चली गई है। जबकि डेढ़ सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में सोमवार को कोरोना के 1100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। राजधानी पटना में सोमवार को सर्वाधिक 228 नये मामले पाये गये हैं। बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार के अलावा ढाका के विधायक फैसल रहमान अपने 3 बॉडीगार्ड्स समेत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
इसके अलावा लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक विनय बिहारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड-19 ने पटना के डीएम ऑफिस में इंट्री मार दी है और डीएम के गोपनीय शाखा और दूसरे विभागों के 14 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दरअसल, पटना डीएम कुमार रवि ने सोमवार को 70 कर्मियों का एंटीजेन टेस्ट करवाया था, जिसमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।
इस टेस्ट में डीएम कुमार रवि के गोपनीय शाखा और दूसरे विभाग के नौ कर्मी और पांच सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए है। 70 जांच में से 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि बाकी सब नेगेटिव हैं लेकिन ये आंकड़ा बढ़ सकता है। संक्रमित पाए जाने वाले कर्मी में कई ऐसे है जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications