Lok Sabha Chunav: बिहार से BJP के 4 दिग्गजो समेत कई नेताओं का कट सकता है टिकट, जानिए वजह

Lok Sabha Election News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ नई सरकार बनी ली है। प्रदेश में भाजपा का कमल खिलने के साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज़ कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज के लिए चुनावी मंथन शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा ने जीत दर्ज करने के लिए अलग रणनीति तैयार की है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा बिहार के कई दिग्गज चेहरों को किनारा कर नये चेहरे पर दांव खेल सकती है। चार बड़े नेताओं का टिकट कटने के साथ ही कई अन्य चेहरों को भी बदला जा सकता है।

4 BJP Senior Leader May Not Get Ticket In Lok Sabha Election From Bihar know the reason

बिहार में हुई सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ थी कि भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को पार्टी फिर से राज्यसभा भेज सकती है। भाजपा की जो राज्यसभा के लिए नई सूची जारी हुई उसमें सुशील मोदी को साइड कर दिया गया।

भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाने वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को लेकर यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि, भाजपा सुशील मोदी को राज्यसभा ना भेजकर कर भागलपुर से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर सकती है। लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा उन्हें किनारे ही लगाने के मूड में है।

भाजपा ने इस बार रणनीति बनाई है कि पार्टी के नेता जो बुज़ुर्ग श्रेणी में आ चुके हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया जाए। चूंकि सुशील मोदी की उम्र भी 72 साल हो चुकी है, ऐसे में उन्हें सेहत का हवाला देते हुए किनारें लगाया जा सकता है।

यह तो हुई सुशील मोदी की बात वहीं इसके अलावा चार और दिग्गजों के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है। इनमें बेगूसराय से लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह, पूर्वी चंपारण से सांसद राधामोहन सिंह, बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद का टिकट कट सकता है। इनके अलावा भी पार्टी कई और चेहरे बदल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+