बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों की संख्या 30 के पार, अभी भी कई की हालत गंभीर

पटना। बिहार के गोपालगंज और बेतिया जिले को मिलाकर बीते तीन दिनों में जहरीली शराब का सेवन करने से 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। 18 लोगों की मौत गोपालगंज जिले में हुई है। वहीं बेतिया जिले में 15 लोगों की मौत हुई है और चार की हालत गंभीर है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने पर प्रशासन इसे संदिग्ध मौत मान रहा है। वहीं जिले के डीएम शराब पीने से मौत होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। लेकिन मृतकों के परिजनों का कहना है कि शराब पीने के चलते तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। वहीं इस मामले में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कार्रवाई करते हुए महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार और एक चौकीदार को सस्पेंड किया है।

Recommended Video

    Bihar में Poisonous Liquor का तांडव, अब तक 24 की मौत, कई लोगों की आंखों की रोशनी गई | वनइंडिया हिंदी
    33 people died due to consumption of alcohol

    वहीं बेतिया जिले में नौतन थानेदार और चौकीदार को भी सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन की टीम इलाके में जांच कर छापेमारी कर रही है। गोपालगंज जिले में तीन घरों को सील किया गया है। जबकि चार धंधेबाज छोटेलाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। गोपालगंज प्रशासन ने 11 शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है, जबकि सूत्रों की मानें तो अन्य 7 मृतकों के परिजन ने प्रशासन को सूचना दिए बिना ही दाह-संस्कार करा दिया।

    गोपालगंज जिले के महमदपुर थाने के कुशहर तुरहा टोले और दलित बस्ती में बीते मंगलवार की शाम दो दर्जन से अधिक लोगों ने जहरीली शराब पी थी। पाउच की शराब पीने के बाद हालत खराब होने लगी। पेट में जलन और मुंह से झाग आने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई।

    वहीं इस मामले को लेकर गोपालगंज जिले के एसपी आनंद कुमार ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। अगर किसी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो हम उस पर भी कार्रवाई करेंगे। पिछले 24 घंटे के दौरान हमने 50 से अधिक जगहों पर छापेमारी की, 19 लोगों को गिरफ्तार किया, 270 लीटर देशी शराब और 6 वाहन जब्त किए

    वहीं, बेतिया जिले में बुधवार शाम कुछ लोगों ने गांव में देसी चुल्हाई शराब पी थी। देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें से 15 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। DM कुंदन कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मेडिकल टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बेतिया और गोपागंज जिले में हुई मौतों को मिलाकर कुल 21 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+