नीतीश की सुशासन में बिहार बदहाल, 33 जिले सूखाग्रस्त घोषित
पटना। बिहार सरकार ने राज्य के उन 33 जिलों को बुधवार को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है, जिसमें औसत से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार राज्य मंत्रिपरिषद की हुई बैठक में राज्य के 38 जिलों में से 33 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय समन्वय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यास जी ने बताया कि मंत्रिपरिषद में 33 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि एक जून से 11 सितंबर तक राज्य में 892 मिलीमीटर औसत बारिश के मुकाबले 668. 6 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई है और बारिश में करीब 25 प्रतिशत की कमी पाई गई है।













Click it and Unblock the Notifications