Saharsa News: कोसी नदी से 3 शव बरामद, देर शाम घर से निकली थी बच्चियां, ग्रामीणों ने बताया कैसे हुआ हादसा
Saharsa Kosi River News: बिहार के सहरसा जिले से दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां महिषी प्रखंड क्षेत्र के मनोवर पुल के पास कोसी नदी में तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात बच्चियों के शव को बरामद किया गया है।
शव बरामद होने के बाद इलाके में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में मातम पसरा है। एक ही गांव की तीन बच्चियों कोसी नदी में डूब गई। इस की वजह से बच्चियों की मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की माने तो देर शाम तीनो बच्चियां साग तोड़ने के लिए घर से निकली थी।

काफी वक्त गुज़र जाने के बाद बच्चियां घर नहीं लौटी तो छानबीन शुरू की गई। जिसके बाद कोसी नदी से बच्चियों का शव बरामद हुआ। अनिल कुमार (अंचल अधिकारी) ने बताया कि मृतकों की पहचान 11 वर्षीय आंचल कुमारी मनोवर के रहने वाले सगुनी मुखिया के रूप में हुई है।
इसके अलावा मनोवर निवासी श्रवण मुखिया की दस साल की बेटी सरस्वती कुमारी और मनोवर के ही रहने वाले गणेश ठाकुर की 8 साल की बेटी राधा कुमारी के रूप में हुई है। तीनो एक साथ साग तोड़ने गई थी। इसके बाद कोसी नदी से शव बरामद किया गया।
मामले सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी पुलिस तैयारी कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने मना कर दिया। स्थानिय जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही सरकारी मदद मिल पाएगी।
काफी समझाने बुझाने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मनाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इस वजह से बच्चों को नदी में नहाने या किनारे जाने से रोकें। खुद भी नदी के पास नहीं जाएं और बच्चों को भी जाने नहीं दें।












Click it and Unblock the Notifications