बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए 16 अक्टूबर तक भरने होंगे नामांकन, अब तक सिर्फ इन 8 प्रत्याशियों ने भरे
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीफ 16 अक्टूबर है। जिसके लिए आज से चार दिन शेष बचे हैं, लेकिन अब तक महज 8 प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया को 9 अक्टूबर से शुरू करा दिया था। हालांकि, 10-11 अक्टूबर को एनआई एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र नहीं दाखिल किए गए।

अब तक जिन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, उनमें राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के उम्मीदवार राम स्वरूप चौहान ने मनेर, रघुवीर महतो ने दानापुर और कुमारी स्नेहा ने लालगंज से पर्चा भरा है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनय कुमार ने मीनापुर, प्रभाष चंद्र वर्मा ने बांकीपुर, लालू प्रसाद यादव ने मढ़ौरा, कौशल किशोर ने सीवान और कृष्ण किशोर ने सीतामढ़ी से पर्चा भरा है। इन प्रत्याशियों के अलावा अब 16 अक्टूबर तक बड़े सियासी दलों राजद, जदयू, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 4 ही दिन शेष हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज से 16 अक्टूबर तक सभी 94 सीटों के लिए प्रत्याशी अपने फॉर्म सब्मिट कर देंगे।
Recommended Video

आयोग के अनुसार, अब तक दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए कई राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे चुके हैं और कुछ ने देना शुरू कर दिया है। रविवार के बाद आज से यानी कि सोमवार से नामांकन के लिए प्रत्याशी फिर जोर-शोर से जुट जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications