‘12 इनामी, 87 मोस्ट वांटेड और 3 नक्सली’, बिहार पुलिस STF ने अगस्त महीने में की कार्रवाई, खूब हो रही तारीफ़
Bihar Police News: बिहार पुलिस द्वारा प्रदेश में शान्ति व्यवस्था और कानून का राज बनाए रखने के लिए अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF), विशेष कार्य बल द्वारा नक्सल, संगठित अपराध के खिलाफ चलाए गये अभियान के तहत अगस्त महीने में कई कुख्यात अपरीधियों को गिरफ्तार किया गया।
12 इनामी, 87 मोस्ट वाण्टेड अपराधी और 3 नक्सली को बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल अगस्त महीने में गिरफ्तार किया। बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) द्वारा नक्सल तथा अपराधकर्मियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अगस्त 2024 में गई गिरफ्तारी पर नज़र डालते हैं।

1 अगस्त बिहार एस.टी.एफ और सहरसा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सहरसा जिला का पचास हज़ार का ईनामी कुख्यात अपराधी गुनसागर यादव निवासी जम्हारा थाना सोनवर्षा राज को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे और आर्म्स एक्ट सहित 9 कांड विभिन्न थाने में दर्ज है।
04 अगस्त बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम ने बेतिया जिला के 25 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी शेख मोबारक (मुन्ना) निवासी रामोली थाना शिकारपुर जिला पश्चिम चंपारण बेतिया को छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ बेतिया जिला के विभिन्न थाना में चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।
6 अगस्त बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम ने गया जिला के पचास हजार का ईनामी एवं वांछित कुख्यात अपराधी भोल ठाकुर (गोल ठाकुर उर्फ सुजीत ठाकुर) निवासी गजराडीह थाना रौशनगंज को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गया जिला के विभिन्न थाना में लूट एवं आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
6 अगस्त बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम और गोपालगंज जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोपालगंज जिला का पचास हजार का ईनामी वांछित कुख्यात अपराधी मनोज राम निवासी बंतरिया जगदीश थाना भोरे को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गोपालगंज जिला और यू.पी के विभिन्न थाना में लूट एवं आम्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।
8 अगस्त को बिहार एस.टी.एफ की टीम और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए पटना जिला के 25 हजार का ईनामी वांछित कुख्यात अपराधी अमर को गिरफ्तार किया। अमर चौरासी थाना मनेर का रहने वाला है, संयुक्त कार्रवाई में उसे छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पटना और भोजपुर जिला के विभिन्न थाना में हत्या, रंगदारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत 10 कांड दर्ज हैं।
9 अगस्त को बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम, गोपालगंज और जमुई जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोपालगंज जिला का पचास हजार का ईनामी कुख्यात वांछित अपराधी संजय सिंह (बनरी उर्फ बंटी सिंह) निवासी एकडेरवा थाना नगर जिला गोपालगंज को जमुई जिला के झाझा से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गोपालगंज जिला के पुलिस अभिरक्षा से फरार अपराधी के खिलाफ गोपालगंज जिला के विभिन्न थाना में हत्या, अपहरण, रंगदारी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित 15 कांड दर्ज हैं।
16 अगस्त बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम और सीवान जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिवान जिला का दो लाख का ईनामी कुख्यात वांछित अपराधी गोल सिंह उर्फ अंशु सिंह निवासी माधोपुर थाना जी.बी. नगर तस्बारा से को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।
सिवान जिला के कुख्यात टॉप 10 अपराधी ग्रुप का शार्प शूटर सुपारी किलर है। गोल सिंह द्वारा 2019 में सिवान जिला के जी.बी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग की गई थी। जिसमें तत्कालीन एस.डी.पी.ओ बाल बाल बचे। साल 2022 के अप्रैल महीने में ए.के-47 से रईस खान पर हमला किया गया था।
हमले में एक आम आदमी की गोली लगने से मौत हो गई थी। चार व्यक्ति गोली लगने से ज़ख्मी हो गये थे, जिसमें उक्त अपराधी भी शामिल था। इसके खिलाफ सीवान और बक्सर जिला के विभिन्न थाना में हत्या, रंगदारी, डकैती, लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित 14 कांड दर्ज हैं।
22 अगस्त को बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम के द्वारा बेतिया जिला का पच्चीस हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी अजीत सहनी (अजीत कुमार) निवासी माधोपुर मलाही टोला थाना मझौलिया जिला पश्चिम चंपारण बेतिया को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। बेतिया और मोतिहारी जिला के विभिन्न थाना में लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।
26 अगस्त को बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम ने सहरसा जिला का पचास हजार रूपये का इनामी कुख्यात वांछित अपराधी उदीश यादव, (थाना बख्तियारपुर जिला सहरसा), . राजेश यादव (तुर्की थाना बख्तियारपुर जिला सहरसा) छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ सहरसा जिला के विभिन्न थानों में लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।
26 अगस्त को बिहार एस.टी.एफ की विशेष टीम द्वारा बेतिया जिला का पच्चीस हजार रूपये का ईनामी कुख्यात वांछित अपराधी सोनू चौधरी उर्फ आर्यन कुमार (पे. सुरेश चौधरी,निवासी पोखरहिया राय थाना चनपटिया जिला पश्चिम चंपारण बेतिया) सिना छापर बाजार से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ बेतिया जिला के विभिन्न थाना में हत्या, लूट, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं। STF द्वारा की गई कार्रवाई की स्थानीय लोग काफी सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस के प्रति अब लोगों में विश्वास बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications