Bihar Aastha Special Train: बिहार से अयोध्या के लिए चलेंगी 100 ट्रेनें, इसके साथ ही बसों का भी होगा संचालन

Bihar Aastha Special Train News: देशभर से 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब पांच सौ आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ग़ौरतलब है कि 500 ट्रेनों में सिर्फ़ बिहार से 100 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश के करीब बिहार के जिलों से बसों के संचालन की भी योजना बनाई गई है।

दिल्ली में बीजेपी की आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह फ़ैसला लिया गया है। चुनावी मौसम में भाजपा 25 जनवरी से बड़ा अभियान चला रही है, ताकि अयोध्या की आस्था से लोग जुड़ सकें। इस बाबता दो महीने तक बिहार समेत दूसरे प्रदेशों के लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जाएगा।

100 trains will run from Bihar to Ayodhya, along with this buses will also operate, Bihar News

भारतीय जनता पार्टी ने 3 राष्ट्रीय महासचिवों को इसकी ज़िम्मेदारी दी है। उनकी देखरेख में सभी प्रदेशों के पदाधिकारी काम करेंगे। आपको बता दें कि 20 बोगी वाली आस्था स्पेशल ट्रेन में 18 स्लीपर कोच होंगे। इसके साथ ही दो साधारण बोगियां भी होंगी।

भाजपा की कोशिश है कि बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्र से क़रीब 12 हज़ार लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जाए। बिहार के विभिन्न ज़िलों में डोर टू डोर जाकर अयोध्या दर्शन के लिए निमंत्रण दिया जाएंगे। वहीं बड़ी तादाद में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में क़रीब 300 बड़े लंगर लगाए जाएंगे।

इस बाबता स्वर्ण मंदिर अमृतसर, अमरनाथ यात्रा और मां वैष्णो देवी की यात्रा वाले रास्ते में लंगर संचालकों से बात हुई है। यह लोगो अयोध्या में लंगर लगाने के लिए राज़ी हो गए। अयोध्या जिला प्रशासन की तरफ़ से उन्हें निशुल्क ज़मीन, बिजली आपूर्ति और पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश भाजपा को श्रद्धालुओंकी मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी भाजपा की टीम अलग-अलग कामों को देखेगी। आपको बता दें कि बीजेपी के 3 राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, विनोद तांवड़े और सुनील बंसल पार्टी की प्रदेश इकाई और सरकार के बीच तालमेल का काम देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+