भगवान विष्णु की 1,200 साल पुरानी मूर्ति चोरी, पटना के ASI शेड से हुई गायब, जानें किस काल से है संबंधित ?

पटना में एएसआई की मूर्ति शेड में रखी गई भगवान विष्णु की 1,200 साल पुरानी प्रतिमा चोर ले गए हैं। वारदात दिसंबर के आखिरी हफ्ते की है। यह मूर्ति पाल काल की बताई जा रही है।

1-200-year-old-sculpture-of-lord-vishnu-stolen-from-asi-s-shed-in-patna

बिहार में सैकड़ों साल पुरानी देवी-देवताओं की मूर्तियां चोरी होने की दो-दो वारदातें पिछले कुछ ही दिनों में सामने आई हैं। ताजा जानकारी राजधानी पटना के एएसआई शेड से 1,200 साल पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति गायब होने की मिली है। यह मूर्ति पाल काल की बताई जा रही है। चोरों ने एएसआई परिसर का गेट तोड़कर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जबकि, पूर्वी चंपारण में एक मंदिर से अष्टधातु की देवी-देवताओं की मूर्ति भी पिछले हफ्ते ही चोरी कर ली गई है। (तस्वीर-सांकेतिक)

एएसआई शेड से चोरी हुई 1,200 साल पुरानी मूर्ति
पटना में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की संरक्षण से भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी हो गई है। यह प्राचीन मूर्ति 1,200 साल पुरानी बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक यह मूर्ति एएसआई के पटना जिले के दतियाना मूर्ति शेड में रखी हुई थी, जहां से चोर इसे उठा ले गए। एएसआई की पटना सर्किल ने इस वारदात की जानकारी नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय को दी है और इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है।

शेड का गेट तोड़कर हुई भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी
पटना के दतियाना एएसआई शेड से भगवान विष्णु की 1,200 साल पुरानी मूर्ति चोरी की घटना से सनसनी मची हुई है। पटना सर्किल के एएसआई की सुप्रिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट गौतमी भट्टाचार्य ने कहा है, 'यह घटना 25-26 दिसंबर की दरमियानी रात में हुई है। भगवान विष्णु की मूर्ति जो कि पटना के दतियाना मूर्ति शेड में रखी हुई थी, चोरी हो गई। यह मूर्ति शेड के गेट को काटकर/तोड़कर चोरी कर ली गई।'

पाल काल की मूर्ति बताई जा रही है
उन्होंने बताया, 'विष्णु की मूर्ति स्थानक मुद्रा में है, जो कि काले पत्थर से बनी है, जिसमें एक चेहरा और चार भुजाएं हैं। दो भुजाएं हैं और दो में से एक में चक्र और एक में गदा है।' 'मूर्ति किरीट-मुकुट पहने कमल के आसन पर खड़ी है। उसकी दोनों ओर आयुध पुरुष के साथ दो देवियां / दासियां हैं, जो टूटे-फूटे हैं।' '100 सेमी x 60 सेमी x 20 सेमी की माप वाली यह मूर्ति पाल काल की है और यह लगभग 1,200 साल पुरानी होनी चाहिए।'

विक्रम थाने में दर्ज हुआ मामला
आर्कियोलॉजिट ने कहा है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और विक्रम थाने में इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थिति एएसआई हेडक्वार्टर तक भी यह सूचना पहुंचा दी गई है।

मोतिहारी में अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
उधर रविवार रात को बिहार के ही पूर्वी चंपारण जिले के खेड़ा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर से चोरों ने कथित तौर पर माता सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ली हैं। स्थानीय पुलिस मूर्तियां बरामद करने और चोरों को पकड़ने के नाम पर दबिश देने का दावा कर रही है। राम-जानकी मंदिर के पुजारी का कहना है कि सोमवार सुबह जब वे साफ-सफाई के लिए मंदिर के अंदर घुसे तो उन्होंने पाया कि दोनों मूर्तियां गायब हैं। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+