Women's day 2021: ओडिशा सरकार ने महिलाओं के लिए एक नए विभाग का किया गठन, करेगा ये काम
भुवनेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले ओडिशा सरकार ने महिलाओं के लिए एक खास तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक नए विभाग के गठन की घोषणा की है, जिसका नाम 'मिशन शक्ति विभाग' होगा। यह फैसला राज्य में महिलाओं के लिए काम करने वाली स्वयं सहायता समूहों को और सशक्त करने के लिए लिया गया है।

सीएम नवीन पटनायक की अगुवाई में हुई बैठक
राज्य कैबिनेट ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में संबंधित प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी। बैठक में आम प्रशासन और जन शिकायत विभाग ने डायरेक्टरेट ऑफ मिशन शक्ति और ओडिशा आजीविका मिशन को मिशन शक्ति विभाग के अंतर्गत लाने का प्रस्ताव रखा था। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने 8 मार्च 2020 को स्वयं सहायता समूहों के लिए एक अलग विभाग बनाने की योजना का ऐलान किया था।
स्वयं सहायता समूहों को मिलेगी मजबूती
बैठक के बाद एक अधिकारी ने बताया कि नए विभाग के निर्माण से स्वयं सहायता समूहों को काफी मजबूती मिलेगी। इनके प्रयासों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने से मिशन पर फोकस और उत्साह बढ़ेगा। इसके साथ कि कई कार्यों के बिना वजह दोहराये जानी की आशंका घटेगी।
बताया जा रहा है कि यह विभाग इन समूहों के लिए ग्रामीण और कस्बों में काम करेगा। आपको बता दें कि मिशन शक्ति 2001 से स्वयं सहायता समूहों के लिए काम करने वाली संस्था है।












Click it and Unblock the Notifications