ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया ऐलान, अगले साल MSME सेक्टर के बजट में होगी वृद्धि

भुवनेश्वर। इस साल ओडिशा के बजट में MSME सेक्टर के लिए कुछ अच्छा नहीं होने की वजह से ये सेक्टर काफी नाराज है। ऐसे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि अगले साल जब राज्य का बजट आएगा तो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के लिए बजट में पर्याप्त वृद्धि की जाएगी।

Naveen patnaik

MSME सेक्टर की हर मदद के लिए तैयार है ओडिशा सरकार

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से MSME ट्रेड फेयर 2021 का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने कहा, "अगले वित्तीय वर्ष में, MSME विभाग के बजट में काफी वृद्धि की जा रही है। मेरी सरकार MSME सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी मदद करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा मदद के लिए तैयार है।

कोरोना महामारी से प्रभावित हुआ है MSME सेक्टर

नवीन पटनायक ने इस दौरान कहा कि कोरोना महामारी के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा था। हालांकि सरकार की नीतियों के चलते हम जल्द ही उस नुकसान की भरपाई हो पाई है। कोरोना महामारी में MSME सेक्टर भी विशेष रूप से प्रभावित हुआ है। ऐसे में इसमें सुधार आने में समय लगेगा।

ये भी पढ़ें: ओडिशा: मो स्कूल कार्यक्रम के कामकाज की निगरानी के लिए बनेगी विशेष टीम, स्कूलों का करेगी दौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+