ओडिशा में शुरू हुआ नवीन पटनायक को 'भारत रत्न' देने की मांग वाला हस्ताक्षर अभियान

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए 'भारत रत्न' की मांग करते हुए, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नत नेटवर्क (SCAN) 23 जनवरी, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को लगभग 1 करोड़ हस्ताक्षर के साथ एक ज्ञापन सौंपेगा।

भुवनेश्वर, 16 अगस्त। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए 'भारत रत्न' की मांग करते हुए, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नत नेटवर्क (SCAN) 23 जनवरी, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को लगभग 1 करोड़ हस्ताक्षर के साथ एक ज्ञापन सौंपेगा। इस हस्ताक्षर अभियान के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए SCAN के संयोजक सुधांसू शेखर मोहराणा ने कहा कि पांच नगर निगमों, 34 नगर पालिकाओं, 67 एनएसी क्षेत्रों, 314 प्रखंडों के 53,845 गांवों से करीब एक करोड़ हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

Naveen Patnaik

पटनायक को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति से आग्रह करने वाला हस्ताक्षर अभियान 15 अगस्त, 2021 से संबलपुर जिले के मां समालेई पीठ से शुरू हो गया और यह 15 जनवरी, 2022 तक चलेगा। पूर्व विधायक और SCAN की सलाहकार, रारेश्वरी पाणिग्रही ने कहा कि पटनायक ने साल 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की सेवा करके देश और विदेश में नेताओं के लिए उदाहरण स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें: ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एनर्जी डिपार्टमेंट की 9 ऑनलाइन सर्विस को किया शुरू

उन्होंने कहा कि लोगों की निर्बाध सेवा से पटनायक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल की है, इसलिए ओडिशा के मुख्यमंत्री इस सम्मान के प्रबल दावेदार हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्कैन के उप सलाहकार गुरजीन्द्र सिंह डिंगर, पार्वती सेठ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+