रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने INS चिल्का का किया दौरा, ट्रेनिंग सुविधाओं की ली जानकारी
भुवनेश्वर, 23 अगस्त: रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति (एससीओडी) ने सोमवार को आईएनएस चिल्का (ओडिशा) का दौरा किया, जो भारतीय नौसेना का एकमात्र प्रारंभिक ट्रेनिंग संस्थान है, जो सालाना 6600 से अधिक कच्चे रंगरूटों को ट्रेंड करता है ताकि उन्हें सक्षम नाविक बनाया जा सके। इस दौरान समिति को लेटेस्ट तकनीकी प्रोग्रेस में सैनिकों की ट्रेनिंग में सुधार के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेजेंटेशन दी गई।

दरअसल, रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति (एससीओडी) रक्षा नीतियों के विधायी निरीक्षण और रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के निर्णय लेने के लिए संसद के चयनित सदस्यों की एक विभाग संबंधित स्थायी समिति (डीआरएससी) है। प्रेजेंटेशन के बाद समिति के सदस्यों के बाद अधिकारियों की चर्चा की हुई, जिसमें एससीओडी के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्रणाली और इंडियन नेवी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
इसके अलावा एससीओडी सदस्यों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले आईएनएस चिल्का के शानदार पूर्व छात्रों की याद में युद्ध स्मारक 'प्रेरणा स्थल' पर शहीद हुए नाविकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग सुविधाओं और आवास ब्लॉकों का दौरा किया।












Click it and Unblock the Notifications