प्रसिद्ध मूर्तिकार और राज्यसभा सांसद रघुनाथ मोहपात्रा का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
भुवनेश्वर, मई 09: ओडिशा से वास्ता रखने वाले प्रख्यात मूर्तिकार और राज्यसभा सांसद रघुनाथ महापात्रा का रविवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। वो पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिनका एम्स भुवनेश्वर में उपचार चल रहा था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है।

रघुनाथ महापात्रा को पत्थर पर नक्काशी का एक पूर्ण विद्यालय के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ना सिर्फ अपने हाथों और छेनी के साथ काम किया, बल्कि मंदिर वास्तुकला में पारंपरिक शैली की अपनी आकर्षक कला के चलते मूर्तिकला में 22 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। साल 2018 में उनको पद्म विभूषण से नवाजा गया था। इससे पहले उन्हें 1976 में पद्म श्री और 2001 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी कुछ प्रसिद्ध रचनाओं में नई दिल्ली के संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नक्काशीदार सूर्य देव की छह फीट ऊंची एक पत्थर की मूर्ति शामिल है।
पीएम मोदी ने ट्विटर पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सांसद रघुनाथ महापात्र जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कला, वास्तुकला और संस्कृति की दुनिया में अग्रणी योगदान दिया है। पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने की दिशा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इसी तरह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी महापात्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कलाकार और सांसद रघुनाथ महापात्र के निधन से दुखी हूं। उन्हें हमेशा ओडिशा की कला और विरासत के संवर्धन में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा।
उन्होंने पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर सहित ओडिशा में कई प्राचीन स्मारकों के संरक्षण में एक सलाहकार विशेषज्ञ के रूप में भी काम किया था। उन्हें भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में दूसरा सूर्य मंदिर बनाने के महत्वाकांक्षी विचार की परिकल्पना करने का श्रेय दिया जाता है। ओडिशा और देश भर की शीर्ष हस्तियों ने अनुभवी मूर्तिकार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
-
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications