HIV के साथ जी रहे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाएगी ओडिशा सरकार
भुवनेश्वर, जून 18। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के बीच ओडिशा में टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य सरकार की यही कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाई जाए। नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (NACO) की सलाह पर ओडिशा सरकार ने HIV संक्रमण के साथ जी रहे लोगों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने का फैसला किया है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (स्वास्थ्य) पीके महापात्र ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और सीडीएम व पीएचओ को पत्र कर निर्देश दे दिए हैं।

पीके महापात्रा ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार के संगठन NACO ने सलाह दी थी कि HIV के साथ जी रहे लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन लेनी होगी और ऐसे लोगों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी। पत्र में महामात्रा ने लिखा है कि वैक्सीन लेने से ऐसे लोग खुद को और अपने परिवार और दोस्तों को भी संक्रमण से मुक्त रख पाएंगे। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द पास कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाएं। उन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications