पद्म श्री कमला पुजारी से अस्पताल में जबरदस्ती कराया डांस, मचा बवाल

भुवनेश्वर, 02 सितंबर। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कटक के एक अस्पताल के अंदर नृत्य करने के लिए मजबूर किया गया था। अब इस मामले में ऐसा करने के लिए मजबूर करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ ओडिशा के परजा आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कमला पुजारी के साथ हुई इस घटना को लेकर अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि पुजारी को आईसीयू में नहीं बल्कि एक विशेष केबिन में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के रजिस्ट्रार (प्रशासन) डॉ अविनाश राउत ने कहा, "जो महिला कथित तौर पर पुजारी को डांस करने के लिए मजबूर की थी, वह विशेष केबिन में मिलने आती थी।

padma shri Kamala pujari

ये भी पढ़ें- उर्दू के दिग्गज साहित्यकार प्रोफेसर गोपी चंद नारंग का निधन, सेंट स्टीफेंस से की पढ़ाई, पद्म श्री से सम्मानित

वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला

वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी के साथ हुई इस ज्यादताही की घटना तब सामने आई जब एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल हुए वीडियो में बुजुर्ग महिला एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में डांस करती नजर आ रही थी। यह वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी शेयर किया है। हालांकि पीटीआई और वनइंडिया डॉट कॉम इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं।

कमला पुजारी बोलीं डांस के लिए किया गया मजबूर

कमला पुजारी बोलीं डांस के लिए किया गया मजबूर

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी ने टीवी चैनलों से बात करते हुए कोरापुट जिले (अपने घर पर) में बताया कि मैं डांस नहीं करना चाहती थी, लेकिन इसे करने के लिए मजबूर किया गया था। मैंने बार-बार मना किया, लेकिन ममता बेहरा ने मेरी एक नहीं सुनी। मैं बीमार थी और थक गई थी। बावजूद ममता ने मेरी एक नहीं सुनी और मुझे डांस करने के लिए मजबूर किया।

पराजा समाज ने दी सड़क पर उतरने की धमकी

पराजा समाज ने दी सड़क पर उतरने की धमकी

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी के इस बर्ताव से आदिवासी पराजा समाज काफी आहत है। इसको लेकर पराजा समाज के अध्यक्ष हरीश मुदुली ने कहा कि अगर राज्य सरकार सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहती है तो उसके सदस्य सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद जो होगा उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

विशेष केबिन में किया गया था भर्ती

विशेष केबिन में किया गया था भर्ती

कमला पुजारी के साथ हुई इस घटना को लेकर अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि पुजारी को आईसीयू में नहीं बल्कि एक विशेष केबिन में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के रजिस्ट्रार (प्रशासन) डॉ अविनाश राउत ने कहा, "जो महिला कथित तौर पर पुजारी को डांस करने के लिए मजबूर की थी, वह विशेष केबिन में उससे मिलने आती थी। पुजारी के परिचारक राजीव हियाल ने कहा कि वह बेहरा को जानती भी नहीं हैं।

कौन हैं कमला पुजारी

कौन हैं कमला पुजारी

कमला पुजारी, जिन्हें 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और धान सहित विभिन्न फसलों के स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों को संरक्षित करने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। गुर्दे की समस्या के कारण कमला पुजारी को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+