ओडिशा कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार, बच्चों के इलाज के लिए अस्पतालों में खास इंतजाम
भुवनेश्वर, 5 जुलाई: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी कर ली है। इसके लिए उनके विभाग ने 17 जून 2021 को एक एसओपी तैयार की थी। जिसे सभी कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और मेडिकल कॉलेजों के प्रमुखों के साथ शेयर किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो भविष्य में जब तीसरी लहर आएगी, तो बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिला अस्पतालों (डीएचएच) और उप-मंडल अस्पतालों (एसडीएच) को संदिग्ध मामलों के अलगाव के लिए कम से कम 10 बेड आरक्षित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ऐसे रोगियों के लिए ही प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगभग दो से चार बिस्तर आरक्षित किए जाने हैं। वहीं बच्चों के इलाज के लिए सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आईसीयू, पीआईसीयू आदि की व्यवस्था की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक एक अटेंडेंट को ही अस्पताल में रहने की इजाजत होगी। सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों को बच्चों के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं, उपभोग्य सामग्रियों और मेडिकल ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications