ओडिशा: सीएम ने महिला स्वंय सहायता समूहों को सौंपी सरकारी संपत्तियां

भुवनेश्वर। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने महिला स्वंय सहायता समूहों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने गुरुवार को अपनी उन सरकारी संपत्तियों को महिला सहायता समूहों को देने का फैसला किया है, जिनका इस्तेमाल अब नहीं किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को लेकर सरकारी भवनों, दुकानों, तालाबों जैसी अनुपयोगी सरकारी संपत्तियों को महिला स्वंय सहायता समूहों को देने का फैसला किया है।

Naveen patnaik

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ब्लॉक, पंचायत और जिला स्तरों पर ऐसी सरकारी संपत्तियों, जिनका इस्तेमाल अब नहीं किया जा रहा हो, उन्हें दो महीने के अंदर स्थानीय मिशन शक्ति SHGs को सौंप दिया जाए। महिला समूहों के नियंत्रण में आने के बाद इन संपत्तियों का इस्तेमाल समाज की बेहतरी के लिए किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वंय सहायता सूहों को अधिक काम देने का फैसला उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगा। इसके अलावा उनके हाथों में अधिक धन भी आएगा। बीजू जनता दल के प्रवक्ता प्रताप देब ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है और ओडिशा की महिलाओं में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विश्वास के अनुरूप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+