ओडिशा की केंद्र से प्राइवेट अस्पतालों का वैक्सीन कोटा घटाकर 5 फीसदी करने की मांग
ओडिशा की केंद्र से प्राइवेट अस्पतालों का वैक्सीन कोटा घटाने की मांग
भुवनेश्वर, 15जुलाई: ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि निजी अस्पतालों को दी जा रही कोरोना वैक्सीन डोज का कोटा कम किया जाए। ओडिशा की स्टेट हेल्थ मिशन डायरेक्टर शालिनी पंडित ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक में ये मुद्दा उठाया है। शालिनी पंडित ने कहा कि केंद्र की ओर से निजी अस्पतालों को वैक्सीन का कोटा 25 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों इस कोटे का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, जबकि राज्यों को इससे वैक्सीन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय सचिव के साथ बैठक में 15 राज्यों के सीनियर अफसर शामिल थे।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास ने भी इस मामले को लेकर हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि ओडिशा में निजी अस्पतालों की संख्या कम है, ऐसे में निजी अस्पतालों को कम टीका मिलना चाहिए। ओडिशा में निजी अस्पतालों को 25 प्रतिशत टीका देने के बदले 5 प्रतिशत टीका दिए जाएं।
ओडिशा सरकार का कहना है कि राज्य में निजी अस्पतालों को आवंटित टीकों की बड़ी मात्रा गंवा रहा है क्योंकि केंद्र ने सरकार और निजी अस्पतालों के बीच 75:25 के अनुपात में टीके का वितरण किया है। ये अनुपात ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications