पेड़ों की कटाई को लेकर चिंतित ओडिशा सरकार, वनीकरण योजना के लिए जारी किया 900 करोड़ रुपए का फंड

भुवनेश्वर। ओडिशा में पेड़ों की कटाई को रोकने को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। साथ ही दोबारा पेड़ों को लगाने को लेकर काफी सीरियस भी। यही कारण है कि राज्य स्तर की क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (CAMPA) ने आगामी सत्र 2021-22 के लिए 903.39 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी है। इस विषय में मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा की अध्यक्षता में प्राधिकरण की एक बैठक के दौरान फैसला लिया गया।

forest

वृक्षरोपण, बांस की खेती समेत कई मुद्दों पर फैसला

बैठक में 40,494 हेक्टेयर में वृक्षरोपण और 75,000 हेक्टेयर से अधिक बांस की खेती के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा प्राकृतिक पुनर्जनन, गंजा पहाड़ी वृक्षारोपण, बांस के जंगल का पुनर्जनन, वन्यजीव प्रबंधन, बुनियादी ढांचा विकास, क्षमता निर्माण, अनुसंधान और मूल्यांकन जैसी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की योजना पर भी फैसले लिए गए। वहीं, वन क्षेत्रों में लगभग 70 पुल और 100 कार्यस्थल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जंगलों के अंदर सुदूर गांवों में 150 ट्यूबवेल खोदे जाएंगे।

जितने पेड़ काटे उससे अधिक लगाए: CAMPA सीईओ

इस बारे में जानकारी देते हुए CAMPA की सीईओ उमा नंदूरी ने कहा, '7,000 हेक्टेयर में गंजा पहाड़ी, मिट्टी और नमी संरक्षण के लिए 551 हेक्टेयर और 2,790 हेक्टेयर में प्राकृतिक पुनर्जनन के लिए सहायक वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके अलावा, सड़क किनारे 1,54,865 हेक्टेयर में वृक्षारोपण किया जाएगा।' उन्होंने आगे बताया है कि राज्य में विभिन्न सार्वजनिक और विकासात्मक उद्देश्यों के लिए लगभग 56,958.73 हेक्टेयर वन क्षेत्र का दोहन किया गया, जिसके जवाब में 67,828 हेक्टेयर में वनीकरण (दोबारा पेड़ लगाए गए) किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+