चिटफंड घोटाले के शिकार लोगों को पैसा वापस दिलाने के लिए ओडिशा सरकार ने लॉन्च की वेबसाइट
विभिन्न चिटफंड कंपनियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार हुए लोगों को उनका पैसा वापस करने के लिए ओडिशा सरकार ने शनिवार को एक वेबसाइट लॉन्च की।
भुवनेश्वर, 5 जून। विभिन्न चिटफंड कंपनियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार हुए लोगों को उनका पैसा वापस करने के लिए ओडिशा सरकार ने शनिवार को एक वेबसाइट लॉन्च की। सरकार ने ठगी का शिकार हुए लोगों से कहा है कि वे अपना पैसा वापस लेने के लिए ऑनलाइन दावा करें।

पैसे वापस लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
सरकार ने कहा है कि जो भी व्यक्ति पॉन्जी स्कीमों का शिकार हुआ है वह opid.odisha.gov.in. पर रिफंड के लिए दावा कर सकता है। इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के दौरान निजि जानकारी से जुड़े हुए दस्तावेजों और ठगी का सबूत देना होगा। सबूत के तौर पर आपके पास जो भी दस्तावेज उपस्थित हों वह सब आपको यहां सबमिट करेने होंगे।
यह भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें: कोरोना केस कम होते ही रेलवे ने पकड़ी रफ्तार, शुरू हुईं 24 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट
उचित सत्यापन के बाद ही करें दस्तावेज सबमिट
सरकार ने कहा है कि जो भी व्यक्ति ठगी का शिकार हुए हैं वह रजिस्ट्रेशन करते समय अपने दस्तावेजों का उचित सत्यापन करने के बाद ही सबमिट करें।
पहले चरण में इन्हें किया गया आमंत्रित
पहले चरण में, सरकार ने रिफंड के लिए आवेदन जमा करने के लिए हाई-टेक एस्टेट्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और राजधानी सिस्टम्स एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के डिपॉजिटरों को आमंत्रित किया है।












Click it and Unblock the Notifications