यात्रीगण ध्यान दें: कोरोना केस कम होते ही रेलवे ने पकड़ी रफ्तार, शुरू हुईं 24 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट
नई दिल्ली, जून 05: कोविड-19 की दूसरी लहर का असर कम होते ही भारतीय रेलवे ने कुछ और पैसेंजर ट्रेनों की सेवा बहाल करने का फैसला किया है। कम होते केसों के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने 24 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को 5 जून से फिर से बहाल करने का ऐलान किया है। वहीं पश्चिम रेलवे ने भी बांद्रा-जबलपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है और ट्रेनों की डिटेल्ड लिस्ट भी जारी की है।

इन स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट वही रहेगा
पूर्व मध्य रेलवे ने एक ट्वीट के जरिए ऐसी स्पेशन ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जिनकी सेवाएं फिर बहाल की जा रही है। रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि इन स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट वही रहेगा। किराए में भी बदलाव नहीं है। यह भी कहा गया है कि इन गाड़ियों से यात्रा करने वालों के लिए सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
Recommended Video

ये ट्रेनें शुरू की गई हैं दोबारा
1. ट्रेन संख्या 05591/05592 दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।
2. ट्रेन संख्या 05579 दरभंगा-झंझारपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी, वहीं ट्रेन संख्या 05580 झंझारपुर-दरभंगा डेमू पैसेंजर स्पेशल 6 जून से चलेगी।
3. ट्रेन संख्या 05230/05229 सहरसा-बड़हरा कोठी-सहरसा डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।
4. ट्रेन संख्या 05238/05237 बड़हरा कोठी-बनमंखी-बड़हरा कोठी डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।
5. ट्रेन संख्या 03224 फतुहा-राजगीर मेमू पैसेंजर स्पेशल और ट्रेन संख्या 03223 राजगीर-फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेंगी।

ट्रेन की लिस्ट
6. ट्रेन संख्या 03641/03642 पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दिलदारनगर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।
7. ट्रेन संख्या 03647/03648 दिलदारनगर-तारीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।
8. ट्रेन संख्या 03356/03355 गया-किऊल-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।
9. ट्रेन संख्या 05519/05520 वैशाली-सोनपुर-वैशाली डेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।
10. ट्रेन संख्या 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी, वहीं ट्रेन संख्या 03367 कटिहार-सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 6 जून से चलेगी।
11. ट्रेन संख्या 03315 कटिहार-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 6 जून से चलेगी, वहीं ट्रेन संख्या 03316 समस्तीपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।
12. ट्रेन संख्या 05247/05248 सोनपुर-छपरा-सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 5 जून से चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications