ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए 14 दिनों का लगाया लॉकडाउन
भुवनेश्वर, मई 2: कोरोना की बेकाबू होती लहर से पूरा देश परेशान है। रोजाना मरीजों का चिंताजनक ग्राफ बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अस्पतालों में दवा और ऑक्सीजन के लिए मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस बीच ना जानें कितने मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ दे रहे हैं। ऐसे में बढ़ते कोरोना संकट के बीच ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य में 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

Recommended Video
देश भर में बढ़ते कोरोना के कहर के मद्देनजर कई राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन लगा दिया है। एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली की सरकार ने फिर एक बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी तो वहीं अब ओडिशा सरकार ने भी प्रदेश में 5 मई से लेकर 19 मई तक यानी 14 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है।
हालांकि इस दौरान नवीन पटनायक सरकार ने ये भी साफ कर दिया कि इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं, स्वास्थ्य इरमजेंसी जैसी सेवाओं को ही छूट रहेगी। इसके अलावा सुबह के 7 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक लोग घरों से 500 मीटर के इलाके में निकल सकेंगे, ताकि वे अपने आवश्यक कार्य पूरा कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications