कोरोना संकट के बीच मसीहा बनी ओडिशा सरकार, पिछले 8 दिन में सप्लाई की 2879 मैट्रिक टन ऑक्सीजन

भुवनेश्वर, अप्रैल 30। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच देश के कई राज्य ऑक्सीजन की कमी से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में ओडिशा की सरकार उन राज्यों में ऑक्सीजन की सप्लाई कर रही है, जहां ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा सरकार ने पिछले आठ दिनों के अंदर अलग-अलग राज्यों को 2879 मैट्रिक टन (एमटी) ऑक्सीजन सप्लाई की है। ओडिशा के राउरकेला, जाजपुर, ढेंकनाल, और अंगुल जिलों से अब तक 2879.082 मैट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन ले जाने वाले कुल 153 टैंकरों / कंटेनरों को रवाना किया गया है।

oxygen

इन जिलों से भेजी गई ऑक्सीजन

राज्य के अंगुल जिले से 21 टैंकर 342.82 मैट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर रवाना हुए हैं। धेनकनल जिले से 453.7 मैट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर 28 टैंकर रवाना हुए हैं। इसके अलावा जाजपुर जिले से 43 टैंकर को 895.66 मैट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर रवाना हुए हैं। साथ ही राउरकेला से 61 टैंकर 1186 मैट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर रवाना हुए हैं।

इन राज्यों में भेजी गई है ऑक्सीजन

ओडिशा ने अपने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश को 49 टैंकर में 1035.36 मैट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की है। इसके अलावा तेलंगाना को 41 टैंकर में 702.439 मैट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की थी। तमिलनाडु को 3 टैंकर भेजे गए थे। हरियाणा को 297.662 मीट्रिक टन ऑक्सीजन से भरे 13 टैंकर मिले। ओडिशा से महाराष्ट्र के लिए भी 6 टैंकर भेजे गए हैं और 8 टैंकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। 13 टैंकर यूपी भी भेजे गए हैं, जबकि 20 टैंकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के बीच ऑक्सीजन के इन टैंकरों को अलग-अलग राज्यों में रवाना किया गया है। चौबीसों घंटे निगरानी के साथ एक समर्पित कॉरिडोर स्थापित किया गया है। ओडिशा पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यूपी, एमपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और अन्य जरूरतमंद राज्यों में हजारों जरूरतमंद मरीजों को तुरंत सेवा देने के लिए लोडिंग और परिवहन में कोई देरी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+