ओडिशा जिला पंचायत चुनाव में बीजेडी ने 300 में से 268 सीटों पर मारी बाजी, भाजपा-कांग्रेस को मिली 14-14 सीटें

ओडिशा में हुए जिला पंचायत चुनावों में सत्ताधारी बीजेडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक घोषित हुईं 300 में से 268 सीटों पर जीत हासिल की है।

भुवनेश्वर, 27 फरवरी। ओडिशा में हुए जिला पंचायत चुनावों में सत्ताधारी बीजेडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक घोषित हुईं 300 में से 268 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा और कांग्रेस प्रत्येक को 14-14 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। इसके अलावा अन्य दलों ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की हैं। बता दें कि मतगणना शनिवार को शुरू हुई थी और यह सोमवार शाम तक चलेगी। आज 305 सीटों पर गिनती जा रही है, जबकि बाकी 231 सीटों पर सोमवार को गिनती होगी।

Naveen Patnaik

जिला पंचायत की 851 सीटों पर हुआ था चुनाव

बता दें कि प्रदेश में जिला पंचायत की कुल 851 सीटों पर मतदान हुआ जबकि एक सीट पर निर्विरोध चुनाव हुआ। अब तक हुई मतगणना के अनुसार बीजेडी ने 379 में से 329 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी ने 19 और कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: भारत में बीते 24 घंटों में 13,166 नए केस, 18 दिनों से दैनिक आंकड़े एक लाख से कम

साल 2017 के चुनावों में 35 प्रतिशत सीटों पर मिली थी जीत

बीजेडी ने अपने गढ़ कालाहांडी, बोलांगीर, संबलपुर, सुंदरगढ़, मयूरभंज और मलकानगिरी में मुख्य विपक्षी दल भाजपा को करारी शिकस्त दी। साल 2017 में हुए चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत की 35 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की थी। पंचायत चुनाव पांच चरणों में 16 फरवरी, 18, 20, 22 और 24 फरवरी को हुए थे। चुनावों में 78.6 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+