कोरोना अपडेट: भारत में बीते 24 घंटों में 13,166 नए केस, 18 दिनों से दैनिक आंकड़े एक लाख से कम
कोरोना अपडेट: भारत में बीते 24 घंटों में 13,166 नए केस, 18 दिनों से दैनिक आंकड़े एक लाख से कम
नई दिल्ली, 25 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार 18 दिनों से दैनिक कोविड-19 मामले एक लाख से नीचे बने हुए हैं। भारत में शुक्रवार (25 फरवरी) को 13,000 से अधिक नए कोरोना वायरस संक्रमण केस दर्ज किए गए हैं। भारत में कोविड-19 केसों में लगभग 7 फीसदी की आज कमी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 13,166 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 26 हजार 988 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 302 लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 34 हजार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामले (एक्टिव कसे) घटकर 1 लाख 34 हजार 235 हो गए हैं। जो कुल संक्रमण मामलों के 0.31 फीसदी है। वहीं कोरोना से कुल ठीक हुए लोगों की संख्या देश में 4,22,46,884 है। वहीं कुल कोरोना केसों की संख्या 4,28,94,345 हो गई है।

कोरोना से अब तक 5 लाख 13 हजार की गई जान
देश में कोरोना से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 5 लाख 13 हजार 226 है। देश में डेली पॉजिटिविटि रेट 1.28 फीसदी है। वहीं राष्ट्रीय कोविड-19 वसूली दर (रिकवरी रेट) में और सुधार हुआ है और यह 98.49 प्रतिशत हो गया है।

देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 176.86 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा गुरुवार (24 फरवरी) को 176.86 करोड़ के पार हो गया है। देश में फिलहाल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,76,86,89,266 है। गुरुवार को शाम सात बजे तक 28 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी थी। हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को 1.97 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications