ओडिशाः धान खाने के लिए घर में घुसे हाथियों के झुंड ने तीन को कुचला और शौच करने गए युवक को भी मार डाला

बरगढ़। ओडिशा के बरगढ़ जिले के पदमपुर शहर के रजापाड़ा में हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला। वहीं इस घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर एक गांव में शौच के लिए गए युवक को कुचलकर मार डाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पदमपुर शहर के वार्ड नंबर एक के अंतर्गल रजापाड़ा में रविवार-सोमवार की रात जंगली हाथी घुस आए और धान खाने के लिए एक घर को तोड़कर अंदर घुस आए।

odisha bargarh elephant killed 4 people

घर में 75 वर्षीय बुजुर्ग द्वारिकानाथ पांडे अपने 45 वर्षीय बेटे मेलई पांडे और सात वर्षीय पोते चिंटू पांडे के साथ सो रहे थे। हाथियों ने उन पर हमला कर उनके शरीर को बुरी तरह से कुचल डाला। इस दौरान तीनों की ही दर्दनाक मौत हो गई। शहर के अंदर जंगली हाथी घुसने से लोगों के अंदर डर का माहौल है। वहीं लोगों ने वन विभाग से कार्रवाई और प्रशासन से मृतकों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

इस घटना के कुछ देर बाद ही पदमपुर शहर से करीब दस किमी दूर बोडेन थाना क्षेत्र के बांझेनमुंडा गांव के पास हाथी ने 52 वर्षीय हेमसागर साहू पर हमला कर उसे भी मार डाला। हेमसागर शौच के लिए गांव से बाहर गया था। बताया जा रहा है कि हाथियों का एक झुंड इन दिनों पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से ओडिशा में घुस आया है। संभवत उसी झुंड ने यह दोनों हमला किया है। हाथियों के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रहे हैं।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पदमपुर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में ही जंगली हाथियों के हमले में पश्चिम ओडिशा के संबलपुर और बरगढ़ जिला में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। धान खाने की खातिर हाथी इन दिनों घरों को तोड़ने लगे हैं।

बता दें कि इससे पहले एक अप्रैल को हाथियों ने संबलपुर जिला के जुजुमुरा ब्लॉक के कोलगां में एक घर को तोड़ दिया था। दीवार गिरने से अंदर सो रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी थी। इसी तरह, उसी दिन हाथी के हमले में एक नाबालिग घायल हो गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+