ओडिशा: सातभाया के 247 प्रभावित परिवारों को भेजा जाएगा बागपतिया पुनर्वास कॉलोनी
भुवनेश्वर: राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि केंद्रपाड़ा में सतभाया ग्राम पंचायत के लगभग 247 समुद्र-क्षरण (Sea-Erosion-Hit) प्रभावित परिवारों को बागपतिया में पुनर्वास कॉलोनी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वो राजनगर विधायक ध्रुबा साहू के सवाल का जवाब दे रही थीं। 2013 में सरकार ने 571 विस्थापित परिवारों का पुनर्वास किया था।

दरअसल न्यायमूर्ति बिस्वजीत मोहंती और न्यायमूर्ति बीपी सतपथी की ओडिशा उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 20 मई, 2022 को जिला प्रशासन को 247 परिवारों के पुनर्वास का निर्देश दिया था, जिन्हें पुनर्वास कॉलोनी में कोई भूमि आवंटित नहीं की गई थी। ये आदेश याचिकाकर्ता बिष्णु चरण बेहरा की याचिका पर आया था।
वर्तमान में पुनर्वास कॉलोनी में 571 विस्थापित परिवारों के 17,049 लोग रहते हैं। बीजू पक्का घर योजना (BPGY) के तहत मकान उपलब्ध कराए गए थे, जिसके तहत बागपतिया में एक हाई स्कूल और नोडल उच्च प्राथमिक विद्यालय भी बनाया गया था। जिला प्रशासन ने 19 सड़कें, एक बहुउद्देशीय चक्रवात केंद्र, चार आंगनवाड़ी केंद्र और 14 दुकानों वाला एक बाजार परिसर भी बनाया। 32 नलकूप, दो श्मशान घाट और एक गांव पुस्तकालय का निर्माण किया गया। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय और कल्याण मंडप भी बनाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications