नवीन पटनायक ने बजट को बताया ओडिशा के लिए झटका, फिर भी की तारीफ
भुवनेश्वर। Naveen Patnaik praised the budget 2021 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपने कार्यकाल का तीसरा आम बजट पेश किया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बजट की प्रशंसा की है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि ओडिशा के लिए ये बजट संतुष्ट करने वाला नहीं है। नवीन पटनायक ने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि महिला सशक्तिकरण के लिहाज से बजट में मिशन शक्ति और ओडिशा की ममता योजना की झलक देखने को मिली है। आपको बता दें कि साल 2011-12 के बजट में ओडिशा की ममता योजना को जगह दी गई थी।

महिला सशक्तिकरण पर बोले नवीन पटनायक
नवीन पटनायक ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि मिशन शक्ति और ममता योजना के बाद महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा और हम इसके लिए लड़ाई जारी रखेंगे। आपको बता दें कि ओडिशा सरकार राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा कर चुकी है।
Recommended Video
ओडिशा को कैसे लगा बजट में झटका?
नवीन पटनायक ने केंद्रीय बजट को ओडिशा के लिए एक झटका बताया है। उन्होंने कहा है कि चालू वर्ष के लिए सेंट्रल टैक्सेस में कटौती के बाद राज्य सरकार को 10, 840 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। वहीं 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार, राज्य सरकार को टैक्स के हिस्से में 4.269 प्रतिशत से लेकर 4.258 प्रतिशत तक की गिरावट आएगी। इससे राज्य के निवेश पर असर पड़ेगा और उसके बाद ओडिशा को अन्य राज्यों की तरह पूंजी निवेश की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications