तीसरी लहर को देखते हुए ओडिशा सरकार ने शुरू की बच्चों में कोरोना वायरस की निगरानी
पिछले कुछ दिनों में ओडिशा में 0-18 आयु वर्ग के 242 बच्चों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसी के साथ कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों में कोरोना वायरस की निगरानी शुरू कर दी है।
भुवनेश्वर, 17 अगस्त। पिछले कुछ दिनों में ओडिशा में 0-18 आयु वर्ग के 242 बच्चों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसी के साथ कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों में कोरोना वायरस की निगरानी शुरू कर दी है। पिछले 48 घंटों में राज्य में 0-18 आयु वर्ग के 12.5 प्रतिशत बच्चों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।

रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के 1,058 नए मामले सामने आए जिनमें 138 बच्चे शामिल थे। वहीं सोमवार को राज्य में 868 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया, जिनमें से 104 बच्चे थे।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में 6 महीने के बाद मिला कोरोना का पहला मरीज, प्रधानमंत्री ने लगाया 3 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन
राज्य में पिछले 4 महिनों से कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 1000 से कम रही है। अगस्त के महीने में राज्य में कोरोना के 9, 886 नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्र ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की कोविड निगरानी से हमें वायरस से लड़ने और इसको लेकर एक सटीक और केंद्रित दृषिकोण अपनाने में मदद मिलेगी। हालांकि प्रारंभिक अध्ययनों में पता चला है कि अधिकांश बच्चों में इस बीमारी से लड़ने की क्षमता है, लेकिन फिर भी कोरोना की अगली लहर को रोकने के लिए हमें इस चेन को तोड़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications