Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Ananya Das Engagement: चंचल राणा-अनन्‍या दास करेंगे शादी, जानिए 4 कलेक्‍टर का नाकाम इश्‍क

IAS Ananya Das Chanchal Rana Engagement : ओडिशा कैडर की आईएएस जोड़ी अनन्‍या दास व चंचल राणा ने सगाई की है। IAS Ananya Das संबलपुर और IAS Chanchal Rana बलांगीर जिला कलेक्‍टर हैं।

IAS Ananya Das Chanchal Rana engaged

IAS Ananya Das Chanchal Rana engaged in Odisha: ओडिशा कैडर में भारतीय प्रशानिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों की जोड़ी मोहब्‍बत की बाजी हार गई। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद ये आईएएस अधिकारी एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। शादी भी रचाई, मगर फिर कुछ साल बाद ही राहें जुदा हो गईं। वर्तमान में चारों आईएएस ओडिशा में जिला कलेक्‍टर पद पर तैनात हैं।

Recommended Video

    IAS Rohini Sindhuri की निजी फोटो IPS D Roopa ने फेसबुक में डाली, CM ने लगाई क्लास | वनइंडिया हिंदी
    आईएएस अनन्‍या दास व आईएएस चंचल राणा की सक्‍सेस व लव स्‍टोरी

    आईएएस अनन्‍या दास व आईएएस चंचल राणा की सक्‍सेस व लव स्‍टोरी

    आज हम ओडिशा के इन आईएएस अधिकारियों के नाकाश इश्‍क का जिक्र इसलिए कर रहे हैं कि इनमें से दो आईएएस अब दूसरी शादी करने जा रहे हैं। नाम है आईएएस अनन्‍या दास व आईएएस चंचल राणा। इनकी सक्‍सेस व लव स्‍टोरी देश की चर्चित आईएएस जोड़ी टीना डाबी व अतहर आमिर खान जैसी है।

     तीन माह में चंचल राणा व अनन्‍या दास की शादी

    तीन माह में चंचल राणा व अनन्‍या दास की शादी

    ओडिशा के संबलपुर की जिला कलेक्‍टर आईएएस अनन्‍या दास ने बलांगीर जिला कलेकटर आईएएस चंचल राणा से अपने सरकारी आवास पर सगाई की है। इस मौके पर इस आईएएस जोड़ी के करीबी, दोस्‍त व रिश्‍तेदार मौजूद रहे। अगले तीन माह में चंचल राणा व अनन्‍या दास शादी करने वाले हैं।

    चंचल राणा व अनन्‍या दास ज्‍वैलरी शॉप खरीदारी करते भी नजर आए

    चंचल राणा व अनन्‍या दास ज्‍वैलरी शॉप खरीदारी करते भी नजर आए

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित अपनी सगाई से एक दिन पहले आईएएस चंचल राणा व अनन्‍या दास ज्‍वैलरी शॉप खरीदारी करते भी नजर आए थे। चंचल राणा के परिजन उनके सगाई समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए संबलपुर आए थे। संबलपुर एसपी व सुवर्गपुर के डीएम भी मौजूद रहे।

    आईएएस अनन्‍या दास कौन हैं?

    आईएएस अनन्‍या दास कौन हैं?

    • 2015 कैडर की आईएएस अधिकारी अनन्‍या दास मूलरूप से असम की रहने वाली हैं।
    • अनन्‍या दास वर्तमान में ओडिशा के संबलपुर की जिला कलेक्‍टर हैं।
    • इससे पहले दास कटक नगर निगम की कमिश्‍नर भी रह चुकी हैं।
    • आईएएस अनन्‍या दास की यह दूसरी शादी है।
    • पहली शादी अब्‍दुल एम अख्‍तर से हुई थी, जो वर्तमान में कोरापुट के जिला कलेक्‍टर हैं।
     आईएएस चंचल राणा कौन हैं?

    आईएएस चंचल राणा कौन हैं?

    • अनन्‍या दास के होने वाले पति आईएएस चंचल राणा ओडिशा के अंगुल जिले के रहने वाले हैं।
    • चंचल राणा का जन्‍म अनिल कांता राणा व बनज्‍योत्‍सना राणा के घर हुआ।
    • एनआईटी सिल्‍चर से डिग्री लेने के बाद चंचल राणा यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए थे।
    • यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2014 में चंचल राणा ने सातवीं रैंक हासिल की थी।
    • चंचल राणा को ओडिशा के बलांगीर जिले में दुग्‍ध क्रांति लाने वाले आईएएस के रूप में जाने जाते हैं।
    टीना डाबी व अतहर आमिर खान की जोड़ी भी टूटी थी

    टीना डाबी व अतहर आमिर खान की जोड़ी भी टूटी थी

    भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस जोड़ी टीना डाबी व अतहर आमिर खान यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर रही। 2018 में टीना व अतहर ने लव मैरिज की। साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। साल 2022 में टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे और अतहर आमिर खान ने डॉ. महरीन काजी से दूसरी शादी कर ली। टीना डाबी व अतहर आमिर की तरह ओडिशा में आईएएस अनन्‍या दास, चंचल राणा, अब्‍दुल एम अख्‍तर व स्‍वधा देव सिंह की पहली शादी नहीं चल सकी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+