सीएम पटनायक ने रखी ओडिशा आदर्श विद्यालय उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 100 करोड़ में होगा तैयार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को 100 करोड़ की लागत से बनने वाले ओडिशा आदर्श विद्यालय उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी।

भुवनेश्वर, 6 सितंबर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को 100 करोड़ की लागत से बनने वाले ओडिशा आदर्श विद्यालय उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी। उत्कृष्टता केंद्र शहर के बाहरी इलाके में अंधरुआ में 25 एकड़ की भूमि पर विकसित किया जाएगा, जिसमें 12 एकड़ में खेल का मैदान भी होगा। विकसित होने के बाद इस मॉडल स्कूल में 1,000 छात्रों का नामांकन किया जाएगा।

Naveen Patnaik

इसमें आठ प्रयोगशालाएं, दो लड़कों और दो लड़कियों के छात्रावास, आठ अतिथि गृह और 22 शिक्षक आवास होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5टी कार्यक्रम के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नाम की पहल कार्यक्रम के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़ें: अब केरल के कालीकट में सामने आया निपाह वायरस का मामला, कोयंबटूर कलेक्टर ने दिए सख्ती बरतने के आदेश

इसके बाद मुख्यमंत्री ने आदर्श विद्यालयों में नियुक्त 483 शिक्षकों के लिए एक ओरियंटेशन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल को छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 10 साल का विजन दस्तावेज तैयार करना चाहिए। उन्होंने आदर्श स्कूलों के लिए 10 सूत्री कार्य कार्य एजेंडा भी रखा। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय पूरे देश के लिए रोल मॉडल होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने भद्रक जिला स्कूल के दो शिक्षकों अशोक कुमार त्रिपाठी और छतरपुर यूपी स्कूल के अजीत कुमार सेठी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित करने की बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+