अब केरल के कालीकट में सामने आया निपाह वायरस का मामला, कोयंबटूर कलेक्टर ने दिए सख्ती बरतने के आदेश

केरल के कालीकट में निपाह वायरस का केस सामने आया है। केरल के कोझिकोड में 2 दिन पहले एक 12 साल के बच्चे की निपाह वायरस के कारण मौत हो गई थी।

चेन्नई, 6 सितंबर। केरल के कालीकट में निपाह वायरस का केस सामने आया है। केरल के कोझिकोड में 2 दिन पहले एक 12 साल के बच्चे की निपाह वायरस के कारण मौत हो गई थी। अगर इस वायरस पर जल्द से जल्द काबू नहीं पाया गया तो यह अधिकारियों के लिए सिरदर्द का कारण बन सकता है। वहीं, पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के कलेक्टर डॉ. जीएस समीरन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने यहां भी सख्ती बरतने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा, 'हम सीमा पर सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। तेज बुखार के साथ जो भी अस्पताल आएगा उसका टेस्ट किया जाएगा।'

Recommended Video

    Nipah Virus: Tamilnadu में भी निपाह वायरस की दस्तक, Coimbatore में मिला पहला केस | वनइंडिया हिंदी
    Dr. GS Sameeran

    केरल लगा रहा एड़ी चोटी का जोर

    केरल इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। यह वायरस चमगादड़ से मनुष्यों में फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैलता है। सोमवार को राज्य में मामूली लक्षणों वाले 8 लोगों और रामबूटन फलों के नमूने जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए थे। सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में राज्य का समर्थन करने के लिए केरल भेजी गई केंद्रीय टीम ने वायरस से मरने वाले लड़के के घर का दौरा किया। टीम ने घर के आसपास से रामबूटन फलों के नमूने भी एकत्र किए, क्योंकि परिवार को संदेह था कि फल खाने के बाद लड़का वायरस से संक्रमित हो गया था।

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को कोलकाता हाईकोर्ट से राहत, निजी गार्ड की मौत के मामले में CID ने किया था तलब

    बच्चे के घर के आसपास का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित

    माना जा रहा है कि लड़के के संपर्क में 251 लोग थे, जिनकी पहचान की गई है और उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बच्चे के संक्रमित पाए जाने के बाद छठमंगलम पंचायत और आसपास के इलाकों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उसके घर से तीन किलो मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है और वायरस के सोर्स का पता लगाने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+