सीएम नवीन पटनायक ने अफवाहों का किया खंडन, कहा- मैं पूरी तरह स्वस्थ, जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार

भुवनेश्वर, 20 फरवरी: पिछले कुछ दिनों से ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं। जिसका अब खुद सीएम पटनायक ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है और वे हमेशा की तरह ओडिशा के लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हैं।

नवीन पटनायक

सीएम ने कहा कि जब भी चुनाव होते हैं तो ये अफवाहें होती हैं, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वास्थ्य हूं और ओडिशा के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। सीएम ने शुक्रवार को लिंगराज मंदिर में भगवान लिंगराज की पूजा भी की थी। उसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने साफ किया कि बीजू जनता दल चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है।

जनता से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि मैं सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करता हूं। कोरोना के केस अभी भी सामने आ रहे हैं, ऐसे में सभी मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके अलावा सभी सरकार के दिशानिर्देशों को देखें। उन्होंने पंचायत चुनाव पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, क्योंकि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+