बीजेडी सांसद ने शिक्षा मंत्री से की मांग- कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को केवी में मुफ्त दिया जाए प्रवेश

बीजू जनता दल (बीजद) के राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को पत्र लिखकर कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की मांग की।

भुवनेश्वर, 17 जून। बीजू जनता दल (बीजद) के राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को पत्र लिखकर कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की मांग की। पटनायक ने रमेश पोखरियाल को लिखे पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि वह देश के किसी भी केंद्रीय विद्यालय में किसी भी कोटा और किसी भी स्वीकृत सीटों से परे, कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त प्रवेश देने पर विचार करें।

Amar Patnaik
उन्होंने अपने पत्र में लिखा, 'जैसा की आप जानते हैं कि कोविड-19 ने न केवल अर्थव्यवस्था को बल्कि परिवारों और समाज को भी तबाह कर दिया है। इसने न केवल एक स्वास्थ्य आपात स्थिति पैदा की है बल्कि परिवारों को बेरहमी से और स्थाई रूप से भययुक्त कर दिया है। इसने परिवारों को इस हद तक तोड़ दिया है कि पांच से छह साल और उससे भी कम उम्र के बच्चे अचानक अनाथ हो गए हैं और उनमें से कइयों के पार घर, कपड़े और भोजन तक की व्यवस्था नहीं है।'

यह भी पढ़ें: सीएम योगी कोरोना के थर्ड स्ट्रेन से निपटने को तैयार, समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए नए निर्देश

उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इन बच्चों द्वारा अपने माता-पिता की कोरोना से मृत्यु का प्रमाण पत्र दिखाए जाने के बाद कृपया इन बच्चों को देश के किसी भी केंद्रीय विद्यालय में किसी भी कोटा से परे किसी भी कक्षा में और किसी भी स्वीकृत संख्या से अधिक सीटों पर मुफ्त प्रवेश देने पर विचार करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+