भुवनेश्वर नगर निगम ने किया आश्रय स्थलों में रह रहे बेघरों का टीकाकरण

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने अपनी सतत समावेशी रणनीति के तहत शनिवार को राजधानी के शहरी इलाकों में बने आश्रय स्थलों में रहे रहे बेघरों का टीकाकरण किया।

भुवनेश्वर, 5 जून। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने अपनी सतत समावेशी रणनीति के तहत शनिवार को राजधानी के शहरी इलाकों में बने आश्रय स्थलों में रहे रहे बेघरों का टीकाकरण किया। बीएमसी कमिश्नर संजय कुमार के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। आज सुबह शुरू किए गए अभियान के तहत नॉर्थ जोन के चंद्रशेखरपुर आश्रय स्थल, दक्षिण पश्चिम जोन के भीमपुर और गंगा नगर में बने आश्रय स्थल और दक्षिण पूर्व जोन स्थित अशोक नगर आश्रय स्थल में रह रहे बेघरों का टीकाकरण किया गया। इस अभियान के तहत आज 120 से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया।

vaccination
इस मौके पर बीएमसी कमिश्नर ने कहा, 'हम तात्कालिक पहलों को लागू करने के लिए एक समावेशी रणनीति का पालन कर रहे हैं। महामारी के इस दौर में उनके स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने और उन्हें कोविड उपयुक्त व्यवहार के लिए मार्गदर्शन करने के लिए विशेष समूहों के लोगों का टीकाकरण और परीक्षण बीएमसी के लिए प्राथमिकता बन गया है।'

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के चलते सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर लगी रोक को मध्य प्रदेश सरकार हटाएगी
बीएमसी के अंतर्गत आठ आश्रय स्थल आते हैं और सभी में वहां रह रहे शरणार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इन सभी सेंटरों में लगभग 400 लोग रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान इनमें 80-90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई, इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनके स्वास्थ्य की भी देखभाल की गई। आज के अभियान का संचालन उड़ीसा की समन्वयक पतित उद्धार समिति देवी मातृमयी प्रियदर्शिनी और प्रबंधक प्रियंबदा बिस्वाल ने किया।

उत्तरी क्षेत्र में चलाया गया सामूहिक परीक्षण अभियान

कोरोना पर काबू पाने के लिए उत्तरी क्षेत्र में आज फेरीवालों का सामूहिक कोरोना परीक्षण किया गया। सुबह करीब नौ बजे नीलाद्री विहार इलाके के तारिणी बाजार में अभियान शुरू हुआ। अभियान के दौरान अधिकारियों ने कहा कि टेस्टिंग के दौरान पॉजिटिव टेस्ट वाले व्यक्ति की पूरी देखभाल की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने सभी फेरीवालों से कोरोना टेस्ट कराने की भी अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+