ओडिशा के इन 4 जिलों में शुरू होगी एयर मेडिकल सेवा, 1 अप्रैल को हो सकता है उद्घाटन

भुवनेश्वर। ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार ने बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (BSKY) को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद अब राज्य की जनता के लिए एक और नई पहल की है। इस पहले के जरिए सरकार राज्य के उन लोगों टॉप हेल्थकेयर सुविधाएं देने की तैयारी कर रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। राज्य सरकार के सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लक्ष्य के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 'हवाई चिकित्सा सेवा' शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के जरिए राज्य के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले रोगियों को टॉप मेडिकल कॉलेज, विशेषज्ञ, सर्जन और हॉस्पीटल मुहैया कराए जाएंगे।

Naveen patnaik

एयर मेडिकल फैसिलिटी राज्य में पहले से मौजूद सुविधाओं से काफी अलग होगी। इस सुविधा के जरिए गंभीर रोगियों को उपचार के लिए एयर लिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा टॉप सर्जनों और विशेषज्ञों को विशिष्ट उपचार और सर्जरी प्रदान करने के लिए दूरस्थ इलाकों में रह रहे लोगों के दरवाजे पर लाया जाएगा।

अभी इस सेवा की शुरुआत चार जिलों नुआपाड़ा, कालाहांडी, नबरंगपुर और मलकानगिरी में शुरू की जाएगी। इस योजना का ऑफिशियल नाम 'मुख्यमंत्री बायु स्वास्थ्य सेवा' होगा और आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत 1 अप्रैल से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+