भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, स्कूल में युवक के गले में जंजीर बांधकर पेट्रोल से जिंदा जलाया

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पंचशील नगर स्थित सरदार पटेल स्कूल में एक युवक को जंजीर बांधकर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। शव कक्षा कक्ष में पड़ा मिला है। वारदात को कब और किसने अंजाम दिया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

young man burned dead body found in Sardar Patel School bhopal

डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि लाश पूरी तरह से जली हालत में मिली है। लाश किसी युवक की है। लाश के पास से एक जंजीर भी मिली है, जो युवक के गले में फंसी हुई मिली है। जंजीर का दूसरा छोर खिड़की से बंधा मिला। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं। हालांकि पत्रिका की खबर के मु​ताबिक शव की शिनाख्त किसी अनिल ठाकरे के रूप में हुई है। अनिल ठाकरे चार दिन से लापता था। एफएसएल के अधिकारियों के मुताबिक युवक को 10 से 30 घंटे के बीच जलाई गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को पहले जंजीर से बांधा गया और फिर जलाकर उसकी हत्या कर दी। लाश स्कूल के स्टोर रूम से मिली। टीटी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिल दहला देने वाली घटना की सूचना लगने पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा पंचशील नगर पहुंचे। मंत्री शर्मा ने घटना को लेकर कहा कि आरोपी कोई भी हो। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+