Bhopal News: लोकसभा चुनाव से पहले आरा मशीनों की शिफ्टिंग का अटकेगा काम, भूमिगत मेट्रो में लगेगा समय
Bhopal News: राजधानी भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम लगातार लेट लटीफी का शिकार हो रहा है। कुछ महीने पहले भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट का ट्रायल का काम होने के बाद अब स्थाई तौर पर मेट्रो ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ भूमिगत मेट्रो की राह में रोड़ा बनी आरा मशीनों की शिफ्टिंग का काम अभी अटका हुआ है।
कलेक्टर के निर्देश के बाद तत्कालीन इस संबंध में तेजी से काम शुरू किया गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण यह मामला पूरी तरह से ठाकुर हो गया था। अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले आरा मशीनों की शिफ्टिंग का काम शासकीय प्रक्रियाओं के कारण अटक गया है।

48 साल से अटकी आरा मशीन शिफ्टिंग योजना
शेर केशबाग क्षेत्र की सबसे बड़ी आरा मशीन शिफ्टिंग योजना 48 साल से लटकती आ रही है। इसे अब परवलिया सड़क स्थित रातीबड़ में जगह मिल गई है। कारोबारी की सहमति के बाद कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सर्वे रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके परिणाम स्वरूप यहां कुल 45 एकड़ जमीन का शासकीय रकबा आरा मशीन के लिए चयनित किया गया है, जिसे जिला प्रशासन ने उद्योग केंद्र को सौंप दिया है।

चुनाव से फिर फंसेगा मामला
अब तक जिला उद्योग केंद्र को ना तो परवलिया सड़क के पास रातीबड़ की जमीन का नामांतरण हो पाया है और ना ही जमीन का पोजीशन मिल पाया है वहीं आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं यदि कुछ दिनों में यह काम नहीं हुआ और चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई तो एक बार फिर आरा मशीनों की शिफ्टिंग का काम जून तक खिसक जाएगा। करीब 9 महीने पहले कलेक्टर ने नगर निगम प्रशासन को निर्देश दिए थे जिला प्रशासन ने आरा मशीनों को शिफ्ट करने के लिए परवलिया सड़क के पास रातीबड़ में जमीन भी आरक्षित कर ली थी, लेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है।
इस मामले में हुजूर क्षेत्र से एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरा मशीनों की शिफ्टिंग का काम जिला उद्योग केंद्र को करना है दस्तावेज सहित कई जगह आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आरा मशीन शिफ्टिंग की फाइल बुलाकर जल्दी काम करवाया जाएगा।
वही जीएम डीसी कैलाश मानेकर का कहना है कि हुजूर जिस जगह यानी रातीबड़ गांव में आरा मशीनों को शिफ्ट किया जाना है, उस जमीन का अब तक नामांतरण नहीं हो पाया है। पोजीशन मिलते शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू करने का काम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications