Bhopal News: संदेशखाली घटना के विरोध में उतरी मध्यप्रदेश की महिलाऐं, भोपाल में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Bhopal News: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां और उसके समर्थकों द्वारा किए गए पैशाचिक और अमानवीय कृत्यों से देशवासियों में रोष और चिंता का माहौल है।
इस अमानवीय कृत्य के विरोध में महिलाओं ने आज मध्यभारत के 16 जिलों में जिला मुख्यालयों पर संदेशखाली के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है, जिसके लिए वे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए आगे आए।

इस मौके पर भोपाल के न्यू मार्केट स्थित रौशनपुरा चौराहे पर महिलाएं एकत्र होकर घटना के खिलाफ आक्रोश जताईं। उन्होंने आरोपियों के विरोध में प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पद्मश्री चित्रकार दुर्गाबाई ने महिलाओं के ऊपर जारी अत्याचार और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाई। शशि ठाकुर ने घटना को शर्मनाक बताते हुए शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

उन्होंने शेख शाहजहाँ की गिरफ्तारी की मांग की और पीड़ित महिलाओं के साथ खड़े होने का आह्वान किया। समाज की कई प्रबुद्ध महिलाओं ने भी इस घटना की निंदा की और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
संदेशखाली में महिलाओं के शोषण और अमानवीय अत्याचार के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव रखा गया है। इस घटना ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर समाज में गहरे सवाल उठाए हैं। इस संघर्ष में महिलाओं के साथ सहयोग करने वाले लोगों ने उनके साथ स्टैंड लिया है और उन्हें समर्थन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications