देवास: पति समेत तीन लोगों को हुई कोरोना से मौत, सदमे में आई बहू ने उठाया ये खौफनाक कदम

देवास: पति समेत तीन लोगों को हुई कोरोना से मौत, सदमे में आई बहू ने उठाया ये खौफनाक कदम

भोपाल, अप्रैल 22: कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार मध्य प्रदेश में बेकाबू हो गई है, जो थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसकी वजह मौतों का आंकड़ा भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। तो वहीं, सदमे में आकर लोग भी गलत कमद उठा रहे है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के देवास का है। यहां अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बालकिशन गर्ग का हंसता खेतला परिवार कोरोना संक्रमण की भेट चढ़ गया।

women extreme step after husband and two other family members died from coronavirus

अग्रवाल समाज अध्यक्ष बालकिशन गर्ग की पत्नी और दो बेटों का पिछले दिनों कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद निधन हो गया था। पति और परिवारजनों की मौत से सदमे में आई छोटी बहू ने भी बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में अब बालकिशन गर्ग के अलावा बड़ी बहू और पोते-पोतियां ही रह गए हैं। खबरों के मुताबिक, सबसे पहले बालकिशन गर्ग की पत्नी चंद्रकला (75) कोरोना की चपेट में आई और 14 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

परिवार उनकी मौत के सदमे से उभरा भी नहीं था कि 17 अप्रैल को बड़े बेटे संजय गर्ग की मौत हो गई। इसके बाद 19 अप्रैल को छोटे बेटे स्वप्नेश गर्ग की सांस थम गई। तीनों कोरोना संक्रमित थे। कोरोना से हुई इन मौतों को देखकर छोटी बहू रेखा (45) इस सदमे को सहन नहीं कर सकी और अवसाद में जाने से बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े और छोटे बेटे के दो दो बच्चे हैं। परिवार के मुखिया बालकिशन गर्ग की भी तबीयत अत्यधिक खराब है। बड़े बेटे की पत्नी हादसे के चलते सदमे में है।

बताया जा रहा है कि गर्ग परिवार का किराना का थोक का व्यापार है। घर की छोटी बहू इंदौर के नामी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश अग्रवाल की छोटी बहन थी। इस घटना ने पूरे इलाके में हाहाकार मचा दिया है। हर कोई अब परिवार में बचे लोगों को संभालने में लगा है। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+