Bhopal News: बच्चों में हुई मारपीट के बाद दो पक्षों में हुआ विवाद, अयोध्या नगर इलाके में महिला की हत्या
Bhopal News: अयोध्या नगर इलाके में बीती रात बच्चों में हुए झगड़े और पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया है। इसी बीच एक पक्ष ने महिला और उसके भाइयों पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर चोट आने के कारण महिला की मौत हो गई।
एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि जोगी 302 क्रेशर बस्ती निवासी सरोज पति विनोद आठिया (34) ग्रहणी थी। मंगलवार को सरोज के बेटे राहुल के साथ पड़ोस में रहने वाले राज नाम के लड़के ने क्रिकेट खेलते वक्त मारपीट कर दी थी। इसी बात को लेकर बुधवार रात सरोज का गोल छोटू, राज और मोहन से झगड़ा हो गया।

झगड़े की खबर लगते ही सरोज का भाई विक्की और वीरेंद्र मौके पर पहुंच गया है। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। गोलू, छोटू, राज और मोहन ने मिलकर सरोज विक्की और वीरेंद्र पर धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया।
इस हमले में सिर में गंभीर चोट लगने से सरोज की मौत हो गई, जबकि उसके भाई विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है। और वीरेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है पुलिस ने वर्ग कायम कर आरोपी गोलू, छोटू, राज और मोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बीच बचाव में दंपति भी घायल
दोनों पक्षों में हुए विवाद और मारपीट के दौरान सरोज के पड़ोस में रहने वाली सुनीता और उसके पति निलेश ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया हमले में घायल दंपत्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जांच के दौरान पता चला कि फरियादी पक्ष की बेटी से आरोपी पक्ष के परिवार के लड़के ने शादी कर ली थी। इस बात को लेकर भी दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। वहीं आरोपी छोटू की बहन से घायल वीरेंद्र ने शादी की थी। इस कारण भी दोनों पक्षों में दुश्मनी चली आ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications