100 गाड़ियों के काफिले के साथ पार्षदी का पर्चा भरने पहुंची महिला दावेदार

सतना, 14 जून: आपने सांसद, विधायक के काफिले में वाहनों का हुजूम तो कई बार देखा होगा, लेकिन नगर निगम सतना के वार्ड 25 से पार्षद पद के लिए 100 गाड़ियों का रेला लेकर पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची एक महिला उम्मीदवार के काफिले को जिसने भी देखा देखता ही रह गया। भाजपा की पूर्व पार्षद नम्रता सुशील सिंह के काफिले में उमड़ी समर्थकों की इस भीड़ को भाजपा की टिकट के लिए पूर्व पार्षद का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। नम्रता सिंह ने पूर्व महापौर ममता पांडेय के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अनुराग वर्मा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। बता दें कि नम्रता एमआइसी सदस्य व भाजपा की टिकट पर चार बार पार्षद रह चुके भाजपा नेता सुशील सिंह मुन्ना की पत्नी हैं।

Satna Parshad

टिकट कंफर्म नहीं, फिर भी भरा पर्चा

नगर निगम का वार्ड 25 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इस वार्ड से नम्रता सिंह पूर्व में भी एक बार भाजपा की टिकट से पार्षद रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने एक बार फिर भाजपा से पार्षदी की टिकट मांगी है। हालांकि अभी तक भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इसके बावजूद नम्रता ने भाजपा से पर्चा दाखिल कर अपनी दावेदार पेश कर दी है।

और दी सफाई-समर्थक स्वयं आए थे

भाजपा नेता सुशील सिंह ने कहा कि आज पर्चा दाखिल करने का शुभ मुहूर्त था। इसलिए उन्होंने मुहूर्त में भाजपा की टिकट से पर्चा भरा है। वह कोई काफिला लेकर फार्म भरवाने नहीं गए थे। साथ में उनके समर्थकों की भीड़ थी, जो पर्चा दाखिल करने जाने की सूचना मिलने पर अपनी गाड़ियों से कलेक्टेट पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+